← Thaharo

नियम व शर्तें

अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026

Thaharo की वेबसाइट और सेवाओं का इस्तेमाल करके आप इन शर्तों से सहमत होते हैं।

सेवा

Thaharo मेहमानों को होस्ट के घरों/कमरों में ठहरने की बुकिंग करवाने वाला प्लेटफ़ॉर्म है। घर होस्ट का होता है; Thaharo बुकिंग, वेरिफ़िकेशन और सहायता देता है।

बुकिंग और भुगतान

बुकिंग WhatsApp पर टीम की पुष्टि के बाद ही पक्की होती है। पक्का करने के लिए कुल राशि का 20% टोकन UPI से, बाकी चेक-इन पर देना होता है। कुल राशि में 5% सर्विस चार्ज शामिल है। वेबसाइट पर दिखी राशि अनुमान है; अंतिम राशि पुष्टि के समय बताई जाएगी।

कैंसल करना

चेक-इन से 48 घंटे पहले तक कैंसल करने पर पूरा टोकन वापस। 48 घंटे के अंदर कैंसल करने पर टोकन का 50% वापस। रिफ़ंड 5–7 कामकाजी दिनों में उसी UPI पर। पूरी जानकारी: कैंसलेशन व रिफ़ंड पॉलिसी।

पहली रात ट्रायल

2 या ज़्यादा रातों की बुकिंग पर, यदि ट्रायल चुना गया है, तो मेहमान पहली रात के बाद अगली सुबह 10 बजे तक बता सकता है कि वह आगे नहीं रुकना चाहता। पहली रात और सर्विस चार्ज काटकर बाकी रातों का पैसा वापस होगा।

बिजली-पानी-WiFi गारंटी

गारंटी बैज वाले घरों में बिजली बैकअप, पीने का पानी या WiFi बंद रहे और होस्ट को सूचना देने के 2 घंटे में ठीक न हो, तो उस रात के किराये का 20% वापस होगा। प्राकृतिक आपदा या सरकारी बंदी पर यह लागू नहीं।

मेहमान के नियम

चेक-इन पर हर वयस्क मेहमान का सरकारी पहचान पत्र दिखाना ज़रूरी है। घर के नियम (धूम्रपान, पार्टी, मेहमान संख्या) मानने होंगे। नुक़सान होने पर भरपाई मेहमान की ज़िम्मेदारी होगी।

होस्ट के नियम

होस्ट को सही फ़ोटो और जानकारी देनी होगी, साफ़-सफ़ाई रखनी होगी और स्थानीय क़ानूनों (जैसे होमस्टे पंजीकरण, पुलिस सूचना) का पालन करना होगा। Thaharo हर बुकिंग पर 8% कमीशन लेता है।

क्षेत्राधिकार

किसी भी विवाद पर Noida (Gautam Buddh Nagar), Uttar Pradesh, India की अदालतों का क्षेत्राधिकार होगा।

संपर्क / शिकायत अधिकारी

Pramod Kumar Rawat (Proprietor), Thaharo
Super MIG, Express View Apartment, Type 3, Sector 93, Noida, Uttar Pradesh 201301, India
फ़ोन / WhatsApp: +91 91205 89069